एन आई एन,

पिथौरागढ़। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में पिथौरागढ़ ने 92 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। वहीं एशियन स्कूल ने लक्षित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर मिसाल पेश की है। 

सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल के निर्देशन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक के नेतृत्व में 28 फरवरी से अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि जिले में 92 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है और शेष आठ प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान जारी है।







Share on Facebook Share on WhatsApp