एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत जाजरदेवल थाना पुलिस ने वड्डा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 192 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सिंह सौन (30) निवासी हल्दू और हरीश सिंह (40) निवासी सुवाकोट वड्डा के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ थाना जाजरदेवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई टीम में चौकी प्रभारी वड्डा उपनिरीक्षक आशीष रावत, उपनिरीक्षक महावीर सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।