एन आई एन,

पिथौरागढ़। न्याय पंचायत गुरना के ग्राम सभा कांटे, तोली एवं बेड़ा में कृषि विभाग की ओर से कृषकों को कृषि सामग्री वितरित की गई। कांटे में 100, जबकि तोली और बेड़ा में 50-50 कृषकों को ड्रम, स्प्रे मशीन एवं सब्जियों के बीज वितरित किए गए।

इस दौरान ग्राम प्रधान भावना भट्ट, अशोक भट्ट, पूर्व सैनिक राजेश भट्ट, पूर्व प्रधान प्रियंका पांडे, पूर्व प्रधान रविंद्र प्रसाद, हरीश पांडे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कृषि विभाग के ललित सिंह ने कृषकों को सामग्री वितरित की। कृषकों ने कृषि विभाग का आभार जताया।







Share on Facebook Share on WhatsApp