एन आई एन,
पिथौरागढ़। आवासीय बॉक्सिंग क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए 15 व 16 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 33 बालक और 16 बालिका समेत कुल 49 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल में शटल रन, बॉल थ्रो, 100 व 800 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप समेत पंचिंग पैड, शैडो बॉक्सिंग, पंचिंग बैग, स्कीपिंग रोप और स्पारिंग की परीक्षा ली गई। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की वरीयता सूची तैयार कर खेल निदेशालय को भेजी गई है। रिक्त सीटों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। बालिका बॉक्सिंग छात्रावास टनकपुर तथा बालक बॉक्सिंग छात्रावास कोटद्वार में संचालित हैं।