एन आई एन,

पिथौरागढ़।  यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के मद्देनजर तहसीलदार सदर और थाना प्रभारी ने घाट क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। 

घाट क्षेत्र में ऊपर से लगातार छोटे पत्थर और मलवा गिरने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजमार्ग पर लगातार निगरानी रखने तथा पत्थर-मलवा गिरने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp