एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा पिथौरागढ़ की ओर से जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता के नेतृत्व में जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, उमेश महर, मनोज कुमार, इंदर सिंह लुंठी, दीपिका चुफाल, गीता दीगारी, मीना बिष्ट, माला सौन, अंशु नागी, पुष्पा सौन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।