347 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई औषधियां
एन आई एन,

पिथौरागढ़। आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगर डीडीहाट में बुधवार को वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में आयोजित शिविर का शुभारंभ एसडीएम खुशबू पांडे, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह धामी सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य, शल्य, नेत्र-कान-गला, बाल एवं स्त्री रोगों की जांच की। रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच के साथ मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गईं। कुल 347 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।