एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी-20 सीजन-3 में पिथौरागढ़ के दो होनहार क्रिकेटरों का चयन हुआ है। धारचूला के ग्वालगांव निवासी रोहित दानू नैनीताल टाइगर्स और ग्राम पंडा निवासी साहिल रावत ऋषिकेश रीवर किंग्स की ओर से खेलेंगे।

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रोहित बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं। वह वर्ष 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम में स्टैंडबाय रहे और रणजी ट्रॉफी के शिविर के लिए भी चयनित हुए। वर्ष 2024-25 में उन्होंने कर्नल सीके नायडू अंडर-23 प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। वहीं साहिल रावत दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं और मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। वह दो वर्ष नॉर्थ जोन तथा अंडर-23 शिविर में प्रतिभाग कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ी पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत है।







Share on Facebook Share on WhatsApp