एन आई एन,
पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ अभियान के तहत गिरफ्तार हेरोइन तस्कर की जमानत याचिका विशेष सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस), पिथौरागढ़ की अदालत ने खारिज कर दी। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान लिंठयुड़ा निवासी योगेश लुंठी को 29.79 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। मामले में अभियुक्त की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद अदालत ने उसे निरस्त कर दिया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है, जबकि अभियोजन की ओर से सहायक निदेशक अभियोजन राकेश चंद्र ने पैरवी की।