एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को जीआईसी के निकट स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वाटर प्योरिफायर खराब मिलने पर उन्होंने संबंधितों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।







Share on Facebook Share on WhatsApp