एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी भाजपा धन सिंह धामी ने ग्राम सभा गलाती के पूरेच और गडाल क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। धामी ने कहा कि वह क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।