एन आई एन,
पिथौरागढ़। नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को धारचूला में जागरूकता रैली निकाली गई। 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के निर्देशन में आयोजित रैली उपजिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक, अटल चौक होते हुए बाजार के विभिन्न हिस्सों से गुजरी।
रैली में सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ पूर्व सैनिक, ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सदस्य और नगर के स्थानीय नागरिकों समेत करीब 100 से 140 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान “नशा छोड़ो, देश बचाओ”, “जिसने नशे को हाथ लगाया, मौत ने उसको गले लगाया” और “नशे को दूर भगाना है, खुशहाली को लाना है” जैसे नारे लगाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। करीब 11:20 बजे रैली का समापन हुआ।