एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर घाट बैंड/मुन्ना बैंड के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर, बोल्डर और मलबा गिरने के कारण रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा के निर्देश पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

मार्ग के संवेदनशील और कमजोर होने के कारण यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगा। दिन-रात पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण संबंधित कार्यदायी संस्था की मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से प्रतिबंधित अवधि में इस मार्ग पर आवागमन न करने और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp