एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों को फल वितरित कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। 

नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में दीप वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया , लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर घरों में दीप जलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी,  

दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला महामंत्री डीडी जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp