एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के कुलागाड़ में आपदा के चलते ध्वस्त वैली ब्रिज अब तक चालू नहीं हो पाया है। 

लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हो रही है। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के निर्देश पर वाहिनी के जवान इस क्षेत्र में तैनात किए गए हैं जो अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को पीठ पर लाद कर नाला पार करवा रहे हैं। इससे लोगों को खासी मदद मिल रही है। क्षेत्र के लोगों ने एसएसबी का आभार जताया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp