एन आई एन,
पिथौरागढ़। डीडीहाट में अवैध और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बुधवार को डीडीहाट पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।
थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में संचालकों के लाइसेंस, दवा खरीद-बिक्री के अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। टीम ने संचालकों को बिना चिकित्सकीय परामर्श प्रतिबंधित व नशीली दवाएं नहीं बेचने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए।