एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के टकाना खेत निवासी प्रशांत त्रिपाठी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन उत्तराखंड सचिवालय में अपर निजी सचिव पद पर हुआ है।

मूलरूप से जिला मुख्यालय से लगे लम्पाटा गांव निवासी प्रशांत ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद डीएसबी परिसर नैनीताल से बीएससी की।

वर्तमान में वह जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, चमोली में वैयक्तिक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। प्रशांत के पिता भुवन चंद्र त्रिपाठी अधिवक्ता और माता मीना त्रिपाठी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्टेनो शिक्षक जयदीप कोरंगा व योगेश पाटनी सहित सभी शुभचिंतकों को दिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp