एन आई एन,
धारचूला। भारत-नेपाल झूला पुल के माध्यम से व्यापार करने वाले धारचूला के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला अधिकारी के माध्यम से दार्चुला के प्रमुख जिल्लाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया
व्यापारियों का कहना है कि नेपाल की ओर से व्यापारिक गतिविधियों और सामान के आवागमन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयां पैदा की जा रही हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर व्यापारिक आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 19 सितंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धारचूला बाजार और झूला पुल बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, संयुक्त सचिव अश्वनी नपच्याल, महिला उपाध्यक्ष शकुंतला आगरी, रेनू मर्तोलिया खड़क सिंह आदि शामिल थे।