एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनजागरण अभियान के तहत जिला अस्पताल में गेट मीटिंग हुई। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

कर्मचारियों ने पदों के पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसर, पृथक सेवा नियमावली, स्थानांतरण व्यवस्था में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली और गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp