एन आई एन,
पिथौरागढ़। कुमाऊनी होली के प्रसिद्ध गायक नित्यानंद जजरिया का आज निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
उनके निधन का समाचार मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने उनके आवास टकाना खेत पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके इकलौते पुत्र पंकज जजरिया ने मुखाग्नि दी।