एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में कमजोर नेटवर्क की समस्या को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब जनता संचार सेवाओं का भुगतान कर रही है तो उसे गुणवत्ता परक नेटवर्क उपलब्ध कराना कंपनियों की जिम्मेदारी है।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बीएसएनएल, जिओ, एयरटेल और वीआई समेत सभी कंपनियों को नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जिले में 95 टावर स्थापित किए जाने हैं, जिनमें 62 पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। डीएम ने शेष टावरों को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। गूंजी में प्रस्तावित हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन के लिए विशेष नेटवर्क प्लान बनाने तथा आदि कैलाश, कैलाश मानसरोवर और वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों में स्थायी संचार व्यवस्था विकसित करने को भी कहा। बैठक में सीडीओ डॉ दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp