एन आई एन,
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के हिंदी विभाग की ओर से 10 से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर निबंध, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।
निबंध में खुशांशु धामी प्रथम, ज्योति धामी द्वितीय व मनीषा तृतीय रहीं। पोस्टर में निर्मला सामंत प्रथम, कविता दरियाल व ज्योति धामी द्वितीय तथा हीरा सिंह कोरंगा व रवि कुमार टम्टा तृतीय रहे। स्लोगन में ज्योति धामी प्रथम और मनीष जोशी द्वितीय रहे। रंगोली में करीना व मनीषा धामी प्रथम तथा निर्मला सामंत, सपना नेगी व बबीता द्वितीय रहे। काव्य पाठ में करीना प्रथम और ज्योति धामी द्वितीय रहीं। भाषण में दिव्यांशी महरा प्रथम, जतिन सिंह द्वितीय, दुर्गा धामी तृतीय, रवि कुमार चतुर्थ व हर्षित पंचम रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. परमानंद चौबे, प्रभारी निदेशक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी, विभागाध्यक्ष डॉ. नीलाक्षी जोशी, डॉ. जगत सिंह कठायत सहित प्राध्यापक, शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।