एन आई एन,
पिथौरागढ़। गांव के खेल मैदान का सुदृढ़ीकरण नहीं होने से नाराज जाख पंत के युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। युवाओं ने कहा कि गांव के खेल मैदान की हालत खराब होने से युवाओं को अभ्यास में खासी दिक्कत आ रही है।
कई बार मैदान को ठीक कराई जाने की मांग उठाई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। युवाओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है अब राजनीतिक दल फिर लोगों को गुमराह करेंगे लेकिन इस बार क्षेत्र के युवा नेताओं की बातों में नहीं आएंगे। मैदान को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो युवा आंदोलन करेंगे साथ ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।