एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला सूचना कार्यालय में सोमवार को नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। पत्रकारों और सूचना कार्यालय के कार्मिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने स्व. जोशी के विभागीय और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सूचना विभाग के साथ ही पत्रकार हितों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शोकसभा में जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद, वरिष्ठ पत्रकार विजय वर्धन उप्रेती, भक्तदर्शन पांडेय, राकेश पंत, कुंडल सिंह चौहान, मनीष चौधरी, राजेश पंगरिया, कोमल मेहता, बृजेश तिवारी, प्रकाश पांडेय सहित तमाम पत्रकार और सूचना विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।