एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस, फायर सर्विस और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने छह गांवों में करीब 15 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की फसल नष्ट की।
थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में टीम ने बर्निया, घटधार, सेला चीतल, कवाधार, धापा और हरकोट क्षेत्रों में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर भांग की फसल को पूरी तरह नष्ट किया। पुलिस ने लोगों से अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी या बिक्री की सूचना 1933 पर देने की अपील की है।