एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारी-धमौड़ के स्यूनी मार्ग पर सोमवार सुबह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट पिथौरागढ़ के प्रभारी नारायण सिंह मेहरा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने चेनसा मशीन की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और मार्ग को यातायात के लिए सुरक्षित किया। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन जल्द बहाल हो गया।