एन आई एन,

पिथौरागढ़। घाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर रविवार रात पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पत्थर से बचने के प्रयास में एक वाहन पैराफिट पर चढ़कर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। गनीमत रही कि चालक समेत सभी सवारियां सुरक्षित रहीं।

सूचना पर घाट चौकी पुलिस प्रभारी सुरेश कंबोज स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

पुलिस ने बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और पत्थर व मलबा गिरने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp