एन आई एन,
पिथौरागढ़। डीडीहाट विकासखंड के ग्राम भनड़ा निवासी पशुपालक राजेश सिंह कन्याल की आठ माह की गर्भवती गाय पिछले दो माह से दोनों पिछले पैरों में अपवर्ड फिक्सेशन ऑफ पटेला की समस्या से ग्रसित थी। प्रसव का समय नजदीक आने के साथ समस्या गंभीर होती जा रही थी। पशुपालक ने 11 सितंबर को इसकी सूचना वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी, डीडीहाट को दी।
गाय की स्थिति और प्रसव के दौरान संभावित खतरे का आकलन करने के बाद 13 सितंबर को दोनों प्रभावित पैरों की शल्य चिकित्सा की गई। सफल ऑपरेशन के बाद गाय अब सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम है।