एन आई एन,
पिथौरागढ़। कोतवाली धारचूला में 11 सितंबर को दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसएचओ एके सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ने सुरागरसी करते हुए 12 सितंबर को महिला को धारचूला क्षेत्र से बरामद किया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।