एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के लीलम-बुई में चार वर्षों से बंद पड़े बीएसएनएल मोबाइल टावर को चालू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने कहा कि टावर बंद होने से मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। विक्रम दानू ने चेतावनी दी कि जल्द टावर चालू नहीं किया गया तो लीलम-बुई के ग्रामीण व्यापक धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में सरपंच बहादुर सिंह, किशोर सिंह, दीपक सिंह, संदीप कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp