एन आई एन,
पिथौरागढ़। 13 सितंबर 1929 को लाहौर सेंट्रल जेल में 63 दिन की लंबी भूख हड़ताल कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जतिंद्र नाथ दास को आज नेड़ा सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सामाजिक चिंतक डा. तारा सिंह ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि उनका पार्थिक शरीर लेने के लिए दुर्गा भाभी लाहौर जेल पहुंची थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उनकी अर्थी को कंधा दिया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केदार सिंह कोरंगा, सार्थक चंद, वेदांत, युवराज, वंदना , करिश्मा, मयंक, रेखा, भावना आदि शामिल रहे।