एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के धारचूला में यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने नाबालिग को मोटरसाइकिल चलाते पकड़ा। उपनिरीक्षक रविंद्र राणा ने वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
वहीं वाहन स्वामी शिवा ततवाल के खिलाफ धारा 199-ए एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।