एन आई एन,

पिथौरागढ़। चौक बाजार में संरक्षक मंडल के नेतृत्व में पुतला कमेटी, पुराना बाजार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अकबर खान को छठी बार अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में उमेश साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम बहादुर उपाध्यक्ष, आदित्य अग्रवाल महासचिव, प्रणय मेहरा कोषाध्यक्ष, मोहित सार्की संयुक्त सचिव, वरदान जंग थापा सोशल मीडिया प्रभारी तथा सिद्धू और वैदिक, राहुल को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा वॉलंटियर और बालक कमेटी का गठन कर कुल 50 सदस्यीय टीम बनाई गई। बैठक में पार्षद सुशील खत्री, त्रिभुवन साह, सुनील वर्मा, रोहित पांडेय, अनिल माहरा, कवीन्द्र साह, कमल पुनेड़ा, सूरज जंग, मनीष चौधरी, राजू वर्मा, रोहित साह, दीपक जंग थापा, राहुल सार्की सहित कई लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp