एन आई एन,

पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती मंजीरकांडा गांव में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। डॉ. सौम्या हलदर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय चिकित्सा दल ने 97 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 29 पुरुष, 60 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल रहे।

जांच के बाद ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर से मंजीरकांडा के अलावा भटेडी, सुमला और गवाली गांवों के ग्रामीण लाभान्वित हुए। चिकित्सा दल ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार, सुरक्षित पेयजल और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।







Share on Facebook Share on WhatsApp