पिथौरागढ़ में एसएसबी की 55वीं वाहिनी में आयोजित अंतर सीमांत फोटोग्राफी वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आज संपन्न हुई। वीडियो ग्राफी प्रतियोगिता में 14 वीं वाहिनी के विनय कुमार ने पहला, 50 वी वाहिनी के अजय कुमार मौर्य ने दूसरा और 45 वी वाहिनी के जितेंद्र शिंदे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 33 वीं वाहिनी के देवेंद्र कुमार पटेल पहले स्थान पर रहे, श्रीकांत शेणगावे ने दूसरा और 55 वीं वाहिनी के बारैया तुलसी भाई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियनशिप सीमांत मुख्यालय रानीखेत ने जीती।
मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह पर बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य कार्मिकों में सृजनात्मकता, कला और तकनीकी दक्षता को प्रोत्साहित करने के साथ ही बल की बहुआयामी गतिविधियों और जीवन शैली को फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के माध्यम से संरक्षित और प्रसारित करना था। देर सांय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।