एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज मूनाकोट में शनिवार को विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘सतत विकास हेतु भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मूनाकोट अनिल चंद, विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह कार्की ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. विकास पंत ने विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतियोगिताओं और भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में जतिन कापड़ी ने प्रथम, गीतिका सौन ने द्वितीय और भाष्कर सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना मेहता, रेखा मेहता, जगदीश राम शाह शामिल रहे। संचालन राजेंद्र सिंह खाती ने किया।