एन आई एन,
पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हिंदी कार्निवल-2026 में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रवीन्द्रनाथ टैगोर, मीराबाई, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा सहित हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध विभूतियों का रूप धारण कर उनकी जीवंत प्रस्तुति दी। इस वर्ष कार्निवल की थीम ‘शब्दों से संस्कृति तक’ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल कनालीछीना की प्रधानाध्यापिका भारती पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व भजनों की अंताक्षरी में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साहित्यिक विषयों पर आधारित रंगोलियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी।
फैंसी ड्रेस में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया, मानो साहित्य की महान विभूतियां स्वयं मंच पर उतर आई हों। कार्यक्रम का संचालन तन्मय भट्ट और उपासी भारती ने किया। विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़े रहने का आह्वान किया।