पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वार्ड और बूथ स्तर पर ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का घर’, ‘सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कविंद्र शाह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया, जिला उपाध्यक्ष रोहन बिष्ट, जिला मंत्री मनीष, नगर मंत्री सन्नी सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।