एन आई एन,

पिथौरागढ़। नैनीताल जनपद के सूचना केंद्र में तैनात जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। गिरजा शंकर जोशी इससे पूर्व पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 

नगर के टकाना क्षेत्र में रहने वाले गिरजा जोशी बेहद मिलनसार और कर्मठ अधिकारियों में गिने जाते थे। उनके निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयवर्धन उप्रेती वरिष्ठ पत्रकार ओपी अवस्थी, प्रेम पुनेठा, रमेश गढ़कोटी भक्त दर्शन पांडे, बृजेश तिवारी, दीपक कापड़ी, राजेश पंगरिया, राकेश पंत, हिमांशु जोशी, अशोक पाठक, कुंडल चौहान, दिनेश अवस्थी, हिमांशु जोशी, मोहित जोशी, दीपक गुप्ता, मनीष चौधरी, यशवंत महर गौरव बिष्ट, विपिन गुप्ता सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp