एन आई एन,

पिथौरागढ़। धूप खिलने के साथ ही अब घाट बैंड यात्रियों के लिए नासूर बनने लगा है। बीती रात्रि से यहां लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण बार-बार आवागमन रोकना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह भी लगातार पत्थर गिरने से कई घंटे यातायात रोकना पड़ा। लंबी यात्रा पर निकले लोग फंसे हुए हैं। 

उधर चंपावत, अल्मोड़ा हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले वाहनों की कतार लगी हुई है। पिछले तीन वर्ष से घाट बैंड में समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है। सड़क में बार-बार आ रहे हैं व्यवधान से यात्रियों में गहरी नाराजगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग की कनिष्ठ अभियंता नेहा काला ने कहा है कि बैंड में ट्रीटमेंट कार्य स्वीकृत हो चुका है, मानसून कल खत्म होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp