एन आई एन,

पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में शुक्रवार को बेरीनाग मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

मेला समिति के सचिव मनीष पंत ने बताया कि 15 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 16 सितंबर को स्कूली बच्चों की ओर से छोलिया, झोड़ा-चांचरी व नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद छोलिया और झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 17 सितंबर को स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। रात में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में समिति अध्यक्ष राजेश रावत, सचिव मनीष पंत, संयोजक दीपक कालाकोटी समेत जीवन रावत, गणेश रावत, जीवन पाठक, ठाकुर सिंह डसीला, अमित पाठक, हनुमान रावत, सुरेंद्र ग्वासिकोटी, दरपान राम टम्टा, कमलेश पंत, प्रमोद उप्रेती, धीरज रोतेला, रवि बाफिला, मुकेश और दीपचंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp