एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मासिक स्टाफ बैठक में अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में राजस्व वसूली, लंबित प्रकरणों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने राजस्व एवं फौजदारी वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा मजिस्ट्रीयल जांच अधिकतम एक माह में पूरी करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडे, गंगोलीहाट अंकित राज सहित अधिकारी मौजूद रहे।