एन आई एन,

पिथौरागढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं और करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।

नगर के सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्मचारी एसबीआई की मुख्य शाखा सिमलगैर में एकत्र हुए। यहां एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक व बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, नैनीताल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कुर्मांचल बैंक और अल्मोड़ा बैंक सहित नगर में सभी खुले सभी बैंकों को बंद कर दिया, इस कारण अन्य बैंकों की शाखाओं में भी कामकाज प्रभावित रहा।

एसबीआई ऑफिसर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव भारत सिंह दिगारी व एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के संगठन सचिव दिनेश चंद ने बताया कि हड़ताल से जिले में करीब 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने, द्विपक्षीय समझौते लागू करने, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, पेंशन अपडेट व पुरानी पेंशन बहाल करने समेत लंबित मांगों के समाधान की मांग की। वहां हरीश जोशी, रेनू ह्यांकी नगन्याल, उमंग वर्मा और राजेंद्र धामी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp