एन आई एन,

पिथौरागढ़। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण  को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में बताया गया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। 

पूर्व निर्धारित तिथि 15 सितंबर के स्थान पर अब 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ एसआईआर को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद शरीफ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp