एन आई एन,

पिथौरागढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व  प्रकाश पंत और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत, सेवानिवृत्त अभियंता कैलाश पंत की माता का आज 88 वर्ष की आयु में उनके खड़कोट स्थित आवास में निधन हो गया। 

उनके निधन का समाचार मिलते ही तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दु:ख जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद , मेयर कल्पना देवलाल, राजेंद्र रावत, दिवाकर जोशी, कोमल मेहता, राकेश देवलाल आदि ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उनकी अंतिम यात्रा कल शनिवार को उनके आवास से सुबह सात बजे शुरू होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp