एन आई एन,

पिथौरागढ़। में पंडा बाईपास मार्ग के निरीक्षण के दौरान सड़क पर गड्ढे मिलने पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को तत्काल सड़क का सुधारीकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बरसात में जलभराव वाले स्थानों के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने सड़क मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता न करने और कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने जिले की अन्य सड़कों के गड्ढों की भी युद्धस्तर पर मरम्मत कराने, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई और नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनता को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp