एन आई एन,

चम्पावत। व्यापारियों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी को लोहाघाट पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विनय भट्ट पुत्र गिरीश चंद्र भट्ट, निवासी देहराखास, देहरादून के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट और धारा 82 सीआरपीसी के तहत आदेश जारी थे। 

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को 9 सितंबर को देहरादून से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में एसआई कुंदन सिंह बोरा और कांस्टेबल संजय साहनी शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp