एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने जिला योजना 2026-27, 20 एवं 25-सूत्रीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री घोषणाओं और हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिला योजना में कम वित्तीय प्रगति वाले विभागों को बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। कार्यस्थलों पर सिटीजन इन्फॉर्मेशन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

20-सूत्रीय कार्यक्रम में 'बी', 'सी' और 'डी' श्रेणी वाले विभागों को कार्ययोजना बनाकर 'ए' श्रेणी में आने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp