एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को ग्राम कूटा और उरई देवलथल में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। कूटा में 25 बड़े, 71 छोटे पशुओं और दो श्वानों का उपचार किया गया। 103 बड़े और 200 छोटे पशुओं को दवा पिलाई गई, जबकि 200 छोटे पशुओं का दवा स्नान कराया गया।
वहीं, उरई देवलथल में 18 बड़े और 27 छोटे पशुओं का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। पांच बड़े पशुओं को दवा पिलाई गई तथा पांच छोटे पशुओं का बधियाकरण किया गया। 60 छोटे पशुओं को दवा पिलाने और 100 को दवा स्नान कराया गया।
शिविर में पशुपालकों को गोट वैली, महिला गौपालन, महिला बकरी पालन और केसीसी जैसी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से बचाव के लिए टीकाकरण कराने को प्रेरित किया गया।