एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज शैल कुमारी में गुरुवार को खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान योगेश भट्ट, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिताओं में 180 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। संचालन व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार वर्मा ने किया।